फोटो संख्या:-59 गांव नागंलमाला में लोगों ग्रामीणें को नशे के प्रति जागरूक करते हुए निरीक्षक शार
सतनाली। महेंद्रगढ़ पुलिस ने वीरवार को सतनाली के गांव नांगल माला और जवाहर नगर में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में निरीक्षक शारदा और टीम ने ग्रामीणों और विशेषकर युवाओं से बातचीत की। उन्होंने नशा बेचने वाले या इस तरह के गैरकानूनी व्यापार में शामिल लोगों के बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की।निरीक्षक शारदा ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए उन्हें नशे से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।