फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशे के खिलाफ ग्रामीण को किया जागरूक

Tue, 13 Jan 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम ने मंगलवार को गांव कारिया और मोहलड़ा में अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने दोनों गांवों के पंचायत घरों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। पुलिस टीम ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए डायल 112 ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें