फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस की ओर से नशा जागरूकता मुहिम के तहत सोमवार को गांव सिसोठ में पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरीक्षक शारदा की टीम ने ग्रामीणों से भी युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशा शरीर के साथ मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन को खराब कर देता है। युवा पीढ़ी सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़े न कि नशाखोरी के प्रति। युवा पीढ़ी इससे दूर रहे और स्वयं जागरूक होकर आसपास नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें