फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हिसार को जाने वाली बस नहीं आने के कारण ग्रामीण परेशान

Sun, 25 Feb 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली क्षेत्रवासियों को फिर से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सतनाली में शनिवार सुबह 6 बजे कादमा से चलकर सतनाली व बाढ़ड़ा व तोशाम होते हुए हिसार को जाने वाली बस नहीं नहीं पहुंची। बस अड्डा इंचार्ज कर्मबीर ने बताया कि अगले दो दिन भी हिसार को जाने वाली बस बाधित रहेगी। दो दिन तक बस हकेंवि पाली में पशुधन मेला आयोजित रहेगा। इसलिए बस वहां पर लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बताया कि शनिवार को हकेंवि पाली में पशुधन मेले में इस बस का रूट वहां पर कर देने के कारण हिसार जाने वाली सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी। दो दिन के बाद हिसार वाली बस सुचारू रूप से चला दी जाएगी। किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें