फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान, उपायुक्त से की मुलाकात

Wed, 19 Jun 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। भीषण गर्मी में दौंगड़ा अहीर के मोहल्ला प्रधानजी वाला की 110 घरों की आबादी पेयजल की समस्या से परेशान हैं। गांव में 30 साल पहले डाली गई लाइन के सहारे पानी आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। आए दिन लाइन लीक होने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता से मिले। उपायुक्त ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर दो दिन में समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश, देवेंद्र, महेश, राजीव, दलीप, भुनेश, राजेंद्र, मुनेश, नवीन, कर्मवीर ने बताया की 30 साल पहले जो पाइप लाइन डाली गई थी अब वह पिछले एक साल से बार-बार खराब हो रही है। पाइप लाइन में आए दिन लीकेज होने से पेयजल भी नसीब नहीं हो पा रहा है। जब एक स्थान पर पाइप को ठीक करने के लिए खुदाई की जाती है तो आसपास अन्य स्थान पर भी लीकेज मिलता है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। सरपंच व प्रशासन से मांग की है की फिरनी से लेकर मुख्य मोहल्ले में नई पाइप लाइन बिछाई जाए। इस भीषण गर्मी में उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल सके। गांव में पिछले वर्षों से पानी की समस्या एक विकट रूप लेती जा रही है। छोटी-छोटी गलियों में भी जगह-जगह लाइन टूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें