नारनौल। अंडरपास निर्माण के शेष कार्य को पूरा करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना 154वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि तोबड़ा महावीर प्रसाद कौशिक ने की। संचालन किसान नेता महिपाल सिंह खरब ने किया। संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अटेली मंडी अंडरपास धरना स्थल पर सरपंच प्रतिनिधि तोबड़ा महावीर प्रसाद कौशिक की अध्यक्षता में मीटिंग हुई।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले करीब दो माह से बंद पड़े अंडरपास के काम को शुरू कर पूरा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेजा जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि एलीसी-30 अटेली मंडी अंडरपास का दक्षिण दिशा में काम पूरा हो चुका है, लेकिन उत्तर दिशा में अंडरपास की उबड़-खाबड़ खुदाई से गांव तोबड़ा के श्मशान घाट तक का रास्ता अवरूद्ध है।
इससे ग्रामीणों को श्मशान घाट तक आने जाने में परेशानी होती है। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि तोबड़ा महावीर प्रसाद कौशिक, सरपंच प्रतिनिधि चंदपुरा श्रीराम यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह, जगराम काजला पूर्व पंच, महावीर प्रसाद चंदपुरा, किसान नेता महिपाल सिंह, बिजेंद्र चेयरमैन, प्रकाश खरब, धर्मबीर, मदनलाल, अनार सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।