फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दहेज प्रथा के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
फोटो नंबर- 06गांव तलोट में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दहेज प्रथा को समाप्त करने की शपथ लेत
विज्ञापन
नारनौल। गांव तलोट में शनिवार को दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने दहेज जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया। सरपंच सुनीता देवी ने सभी को न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में अधिवक्ता धर्मेश जोशी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे दहेज प्रथा के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि जब तक लोग स्वयं आगे आकर इस कुरीति को नहीं नकारेंगे, तब तक इससे मुक्ति संभव नहीं है। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें