फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की पोस्ट को कैप्ट करने के विरोध में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मालड़ा सराय के सामने ग्रामीणों ने कि नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मालड़ा सराय में राजकीय माध्यमिक विद्यालय से शिक्षकों की पोस्ट कैप्ट करने के विरोध में ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट के सामने खड़े होकर विरोध स्वरूप नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विधायक राव दान सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामविलास शर्मा व हरियाणा सरकार से पोस्टों को कैप्ट न करने की मांग की। गांव के पूर्व सरपंच लालचंद उर्फ बिल्लू, ईश्वर सिंह पूर्व सरपंच, धर्मपाल लीलू, सुरेश, दुलीचंद ने कहा कि सरकार की नई पॉलिसी के अनुसार गांव के माध्यमिक विद्यालय से गणित, सामाजिक, विज्ञान व हिंदी की पोस्टों को कैप्ट किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इन पोस्टों को खोला जाए ताकि यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को फायदा मिल सके। इस स्कूल में गांव के किसानों व मजदूरों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं अगर इन पोस्टों को नहीं भरा गया तो बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा। क्योंकि निजी स्कूलों की फीस बहुत ज्यादा होने के कारण गरीब आदमी बच्चों की फीस भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है उनके स्कूल में इन पोस्टों को तबादला नीति के तहत भरा जाए ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें