सतनाली। दो साल से गांव नांवां के ग्रामीण पेयजल की किल्लत से परेशान हो रहे हैं। कई बार मांग उठाने के बाद भी अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। मुख्य फिरनी में पेयजल सप्लाई लाइन डलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग से मांग करते आ रहे हैं। इसके बावजूद पाइप लाइन नहीं डाली जा रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर सीएम विंडो में भी शिकायत लगा चुके हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक कवर सिंह यादव में पत्र लिखकर नावां गांव के पश्चिम दिशा में स्थित फिरनी में पेयजल सप्लाई पाइप लाइन डलवाने की मांग की है। गांव नांवां के जगदीश प्रसाद, बालकिशन, अंगूरी देवी, रामकिशन, गोविंद सिंह ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में मुख्य फिरनी का निर्माण चार से पांच वर्ष पहले हुआ था। वहां पर लोगों ने प्लांट लेकर मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। वर्तमान में फिरनी के आसपास करीब 70 ग्रामीण घर बनाकर रहते हैं। फिरनी पर जिन लोगों ने नए मकान बनाए हैं। वह खेतों में बने बोरवेल से पानी लाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। दो सालों के दौरान फिरनी में पेयजल सप्लाई लाइन डलवाने के लिए जिला उपायुक्त, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन, सीएम विंडों में भी शिकायत लगा चुके हैं। इसके बावजूद कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।