फोटो संख्या:-68 गांव सोहला के जमीदार बिजली विभाग के एसडीओ से मिलते हुए---ग्रामीण
- फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। सोहला गांव के जमींदार एकत्रित होकर बुडीन फिडर पर समस्या को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ शुभम से मिले। लालाराम, रामरतन, ग्रिस, पंकज पंच, धनपत, जगदीश पंच, बलजीत पंच, दिनेश, विक्रम व राजबीर ने बताया कि कुएं की लाइट बार-बार कट हो रही है। आठ घंटे लाइट आती है वह भी समय पर नहीं आ रही है। जब ग्रामीण बिजली विभाग के एसडीओ शुभम से मिले तो उन्होंने बताया कि दो-चार दिन में जो भी समस्या है सभी ठीक करवा दी जाएगी। जो लाइन खराब हो रही है वह लाइन नई लगाई जाएगी। लाइनों पर जहां भी स्विच खराब पड़े हुए हैं उनको भी ठीक करवा दिया जाएगा।