फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर राजकीय उच्च विद्यालय बसई को जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय बसई के मुख्य द्वार को ताला लगाकर सोमवार सुबह ग्रामीण व विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों द्वारा तालाबंदी की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी अलका लांबा मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद ताला खोला।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय में छह शिक्षक है जिसमें से तीन शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है। यहां पर विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी जिसको लेकर सोमवार सुबह आठ बजे ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने गेट के ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस समय विद्यालय में करीब 200 विद्यार्थी हैं।
दस दिनों में कैप्ट पोस्टों को भरने का दिया आश्वासन
लगभग एक घंटे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अभी ट्रांसफर पोर्टल पर ऑनलाइन तबादला कार्य चल रहा है। अगले दस दिन में इन खाली सीटों को भर दिया जाएगा जिससे बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी। खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला गया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच रोहताश, दलीप सिंह, सोनू सिंह, राकेश तंवर बसई, मुकेश शर्मा, रतिराम शर्मा सहित अनेक ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें