फोटो संख्या:64- महेंद्रगढ़- अटेली रोड पर पेचवर्क का कार्य शुरू होने पर समाजसेवी बलवान फौजी को म
महेंद्रगढ़। अटेली रोड पर पैचवर्क का काम शुरू होने पर रविवार को ग्रामीणों ने समाजसेवी बलवान फौजी को सम्मानित किया। ग्रामीणों ने बलवान फौजी व संबंधित विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। दो नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले अटेली-महेंद्रगढ़ मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 10 गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए संबंधित विभाग ने सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है। बलवान फौजी ने कहा कि पैचवर्क का काम शुरू होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। इस मौके पर डॉ. धर्मबीर पायगा, शीशराम, इंजीनियर संदीप शास्त्री, रामसिंह मास्टर, अंकुर यादव, कुलदीप, हरीश, योगेश, सौरभ, अंकित, ऋतिक, नितिन, लक्की, शंकर, सोनू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।