फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की ग्रामीणों ने की मांग

Thu, 30 Jan 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-25कच्चा पड़ा गांव सलूनी से दुबलाना तक जाने वाला मार्ग। संवाद
विज्ञापन
सिहमा। निकटवर्ती गांव सलूनी से दुबलाना को जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की ग्रामीणों ने मांग की है। ग्रामीण बाबूलाल, रामकिशन, लालाराम, जय सिंह, ओम प्रकाश, सुंदरलाल, हरि नारायण, रामशरण व बख्तावर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि यह कच्चा रास्ता सलूनी से दुबलाना जाता है। इस रास्ते से ग्रामीणों द्वारा खेतों में आने जाने में प्रयोग किया जाता है। लेकिन रास्ता कच्चा होने की वजह से बारिश में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने रास्ते को पक्का करवाने की प्रशासन से मांग की है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें