एक गांव के ग्रामीणों ने सदर थाने में शिकायत देकर एक व्यक्ति पर 11 दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर आशंका जताई है कि बच्ची की हत्या की गई है। मामले को लेकर पुलिस व प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बचते नजर आए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि गत 16 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में 11 दिन की बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने बच्ची को दबा दिया। उन्हें आशंका है कि नवजात बच्ची की मौत प्राकृतिक रूप से नहीं हुई बल्कि उसे मारा गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत में बच्ची के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम करवा मामले की जांच की मांग की गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सकों की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई।