फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सिरोही बहाली में कुएं पर चेंकिंग करने गई टीम के साथ की मारपीट 16-54-20

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव सिरोही बहाली में कुएं पर चेकिंग करने गई दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम की टीम के साथ आठ-दस लोगों ने मारपीट की। इस दौरान लाइन मैन (एलएम) का मोबाइल छीनकर उसकी फोटो डिलीट कर दी तथा उसको तोड़ दिया, साथ ही सोने की चेन छीन ली। एएलएम से दस हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। एसडीओ ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दी। पुलिस ने तीन नामजद तथा कुछ अन्य नामालूम लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी एसडीओ हितेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेई कंवल सिंह अपनी पूरी टीम के साथ 11 जनवरी को दोपहर लगभग 12:19 बजे सिरोही बहाली टोल प्लाजा से नांगल पीपा कच्चा रास्ते पर कुएं पर बने मकान पर गई थी। इस दौरान गणेशी लाल के मकान का बिजली मीटर चेक किया तो उसने बिजली चोरी कर रखी थी। उस समय गणेशी लाल, उसका भाई राजेंद्र, भतीजा सुरेंद्र उर्फ अंटा ने टीम के साथ मारपीट की। इस दौरान लोगों ने एलएम को महिलाओं के साथ पकड़कर उनसे दस हजार रुपये छीन लिये। इस दौरान उन्होंने बिजली चोरी की वीडियो डिलीट कर मोबाइल को तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें