मंडी अटेली। तहसील के अनेक गांवों में हरियाणा परिवहन निगम की बस सेवा न होने से ग्रामीणों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिरधरपुर, बोचडिया, सलीमपुर, कुंजपुरा, श्यामपुरा, भीलवाड़ा, पृथ्वीपुरा, राजपुरा, नावदी, रामपुरा, भौडी, तिगरा, कटकई, सागरपुर, दुलोठ, मोहम्मदपुर, अटेली, बेगपुर और गिरधरपुर जैसे गांव इस समस्या से जूझ रहे हैं। इन गांवों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज जाते हैं लेकिन बस सेवा न होने से उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है या लिफ्ट लेकर संस्थान तक जाना पड़ता है। नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर दिनभर रोडवेज बसें चलती हैं लेकिन इन गांवों के लिए कोई सुविधा नहीं है। कांटी व बिहाली निवासी सुरेश कुमार, भोपाल सिंह, बलबीर सिंह, दयाराम, दलीप सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि इन गांवों के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए ताकि छात्रों और नागरिकों को राहत मिल सके। संवाद