फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव झुक को गोत्र दुसाद का खेड़ा कहा जाता है

Mon, 06 Jan 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- गांव झूक में बैठक करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव झुक में सोमवार को सूबेदार मेजर ऑनरी कैप्टन विजय प्रकाश के घर पर दुसाद गोत्र की पंचायत का आयोजन किया गया। बलवान फौजी ने बताया कि गांव झुक को गोत्र दुसाद का खेड़ा कहा जाता है। गांव को पंचायत का एजेंडा यह था कि हरियाणा और राजस्थान के कई गांवों में बसे दुसाद गोत्र के लोगों को एकत्रित करके एक खाप पंचायत बनाना। खाप महापंचायत का उद्देश्य है कि वर्षों पुरानी अहीर रेजीमेंट की मांग को सरकार के सामने उठाना है। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल घीसाराम दुसाद, सूबेदार एलएन यादव, धरमू , किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतबीर यादव झूकिया, सेवानिवृत रेंजर धर्मवीर यादव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें