सीहमा। सीहमा क्षेत्र के गांव जाट गुवाना निवासी विजय सिंह प्रजापति ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। इस दौरान सामान्य अस्पताल नारनौल में कार्यरत नेत्रदान सहायक राजिंदर पाल मौजूद रहे।
रेवाड़ी निवासी महेश कुमार अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं, उनकी प्रेरणा से उन्होंने अंगदान करने का फैसला लिया है। विजय सिंह ने बताया कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, असली जीना तो दूसरों के जीवन में अंधेरे को दूर करके प्रकाशमय करना है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने शरीर कोई अंग जरूर दान करें।