फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विजय बने प्राइमरी टीचर एसोसिएशन नागल चौधरी खंड के अध्यक्ष

विज्ञापन
शपथ लेते नवनियुक्त पदा​धिकारी।
विज्ञापन
नांगल चौधरी। खंड शिक्षा अधिकारी नांगल चौधरी कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की खंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस चुनाव में जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली के नेतृत्व में पूर्व खंड प्रधान राजेश व जिला उप प्रधान योगेश कुमार बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। सर्वप्रथम पूर्व खंड प्रधान राजेश ने अपने कार्यकाल का आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत कर त्यागपत्र दिया। नांगल चौधरी खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया, जिसमें विजय दलाल को प्रधान, कृष्ण चंदेला को उप प्रधान, वेद स्वामी को सचिव, श्याम सुंदर को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार को ऑडिटर और महिपाल कालोरिया को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें