महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। 28 सितंबर को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूचना का अधिकार दिवस एवं सम्मेलन में आरटीआई इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनीष कुमार शेखर ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध, नवाचार और पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने सम्मान को विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। संवाद