फोटो 26वाहनों की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। जिले में कानून व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने और आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मंगलवार देर शाम व्यापक सीलिंग प्लान अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के सख्त दिशा-निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल को मुस्तैद किया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की गहनता से जांच की गई। संवाद