विश्वकर्मा चौक के पास साधन खड़े होने के कारण दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दुकान के सामने अपने वाहनों को खड़ा करके चले जाते है। कई घंटों तक वाहन खड़े रहते है जबकि नगरपालिका ने किले के पीछे स्थाई पार्किंग बना रखी है। लोग पार्किंग में अपने साधनों को खड़ा करना चाहिए। पुलिस विभाग को भी इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। -राहुल यादव, दुकानदार