फोटो संख्या:80- निजी ट्यूशन सेंटर सतनाली में छात्राओं को सम्मानित करते अभाविप के पदाधिकारी--
- फोटो : संवाद
सतनाली। सतनाली के निजी शिक्षण संस्थान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम, हिमानी द्वितीय व सोनम व भारती को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। अभाविप के नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन और नगर मंत्री सचिन कुमार ने रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की व तेजस्वी नारी रहीं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने अतुलनीय पराक्रम से देश को गौरवान्वित किया। डॉ. विपिन ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद
फोटो संख्या:80- निजी ट्यूशन सेंटर सतनाली में छात्राओं को सम्मानित करते अभाविप के पदाधिकारी--- फोटो : संवाद