फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय संगोष्ठी में वंशिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘एनर्जी बास्केट ऑफ इंडिया-2047: संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। कनीना खंड के 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण और भविष्य की जरूरतों पर प्रस्तुतियां दीं। बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास की वंशिका प्रथम, मेजबान स्कूल के जयंत द्वितीय और एसडी स्कूल ककराला के रजत तृतीय रहे। वंशिका और जयंत जिला स्तरीय संगोष्ठी में खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायकों ने विषय-वस्तु, वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें