फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम गीत नहीं, गर्व का प्रतीक : प्राचार्य

Fri, 14 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 06कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे एवं स्टाफ गण। प्रवक्
विज्ञापन
सिहमा। महंत खेता नाथ राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वंदे मातरम् राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल दिवस के महत्व को बताते हुए और पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को याद करते हुए की गई। इसके बाद कॉलेज के शिक्षकों ने वंदे मातरम के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका के बारे में सरल और प्रेरक जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय के विद्यार्थियों कीी ओर से बनाई गई मानव शृख्ला रही। वंदे मातरम की धुन पर सभी विद्यार्थियों ने पूरे परिसर में एक सुंदर शृंखला बनाकर एकता में शक्ति का संदेश दिया। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें