फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेंटिंग प्रतियोगिता में वंदना प्रथम

Tue, 25 Feb 2025 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02जल संरक्षण को लेकर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के साथ टीम सदस्य। स्रोत-स
विज्ञापन
निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में विद्यालय मुख्याध्यापक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में जल संरक्षण व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल व स्वच्छता सहायक संगठन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम स्थान, पीयूष ने द्वितीय स्थान, नवदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि परीक्षा के समय बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हुए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के साथ साथ इसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उनकी शिक्षा को प्रभावित करती है। इस अवसर पर अध्यापक चारु, सुनीता, शिल्पा, ललिता, सुशीला कुलदीप, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें