फोटो संख्या:56- श्री कृष्ण गोशाला कनीना में गायों को टीका लगाते पशु चिकित्सक--स्रोत- विभाग
कनीना। श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में वीरवार को गायों को गलघोंटू और मुंहखुर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. पवन कांगड़ा ने बताया कि टीकाकरण के बाद गायों का संक्रामक बीमारियों से बचाव होगा। उन्होंने बताया कि कुल 1500 गायों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 700 गायों को टीका लगाया गया। यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि गोशाला में सभी पशुओं की सेहत सुनिश्चित की जा सके। गोशाला के सचिव कृष्ण मास्टर ने बताया कि गोशाला में पशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर बीएलईओ कैलाश चंद्र, वीएलडीए मनोज सिंह, वीएलडीए रितु कुमारी, तेज सिंह, मदन सिंह, योगेश, नीरज, महेश यादव, ओमप्रकाश ठेकेदार मौजूद रहे।