फोटो संख्या:79- रिवासा स्थित पशु विज्ञान केंद्र में कुत्ते को रैबिज का टीका लगाते चिकित्सक---
महेंद्रगढ़। गांव रिवासा पशु विज्ञान केंद्र में 14 पालतु कुत्तों को निशुल्क एंटी-रेबीज के टीके लगाए। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय की ओर से विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर टीम ने रेबीज से बचाव व सावधानियों के बारे में बताया। शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों एवं आमजन को रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह यादव, विस्तार विशेषज्ञ, डेयरी ने बताया कि शिविर में कुत्तों सहित अन्य पालतू पशुओं को एंटी-रेबीज टीके लगाए गए हैं। चिकित्सा एवं विज्ञान केंद्र की टीम में डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. अमित सांगवान, हरपाल, सोमवीर, मनीष, रोहित, आनंद, रामबिलास, सन्नी, विनोद ने सहयोग किया। संवाद