रेवाड़ी। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में विभागाध्यक्षों के साथ समाधान प्रकोष्ठ पर आई शिकायतों की समीक्षा की। सीटीएम जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरानी सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें। इसके साथ ही शिकायत के समाधान उपरांत एटीआर अवश्य अपलोड करें। बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, डीएसडब्ल्यूओ रेनू बाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद