महेंद्रगढ़। एक व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर 22 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला सैनीपुरा निवासी रमेशचंद ने बताया कि शनिवार को 11:30 बजे हुड्डा पार्क के सामने पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां पर एक व्यक्ति मेरे आने से पहले एटीएम में खड़ा था। जब उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो वहां पर खड़े व्यक्ति ने कहा कि आपने एटीएम गलत तरीके से मशीन में लगा दिया है। उसने मेरा एटीएम निकालकर उसी दौरान उसने अपने हाथ में लिया। एटीएम बदल कर मशीन में लगा दिया। उसके बाद रमेशचंद ने मशीन से पैसे निकलवाने की कोशिश की। लेकिन कोई पैसा नही निकला कुछ देर बाद मुझे एक संदेश प्राप्त हुआ कि 17000 व उसके बाद 5000 उसके खाते से निकल चुके है। संवाद