फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एम्स आधारशिला का निमंत्रण देने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आएंगे 12 को नारनौल

Sat, 10 Feb 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह नारनौल के सैनिक विश्राम गृह में सोमवार को पहुंचकर क्षेत्रवासियों को एम्स के आधारशिला का निमंत्रण देंगे। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने जारी एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले के माजरा में बनने वाले एम्स का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को प्रात: 11 बजे आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लिए एम्स एक बहुत बड़ा तोहफा है, इसका फायदा अकेले रेवाड़ी को ही नहीं साथ लगते जिला महेंद्रगढ़, गुरुग्राम के साथ-साथ पड़ोसी प्रदेश राजस्थान के लोगों को भी बहुत बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी प्रात: 11 बजे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह नारनौल के सैनिक विश्राम गृह आएंगे। इस दौरान वह लोगों को एम्स आधार शीला का निमंत्रण देने के साथ ही उनसे रूबरू होंगे। उनकी समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें