फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने डॉ. ओपी यादव के आकस्मिक निधन पर उनके निवास पर पह़ुंच दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कनीना में श्रद्धांजलि सभा में नरेंद्र राव व मनीष राव के साथ पूरे परिवार को सांत्वना देते केंद्र? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने आरपीएस ग्रुप के संस्थापक डॉ. ओपी यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने उनके फार्म हाउस कनीना में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ. यादव के के पुत्र नरेंद्र राव व मनीष राव के साथ पूरे परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

भूपेंद्र यादव ने डॉ. ओपी यादव के निधन को परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र व प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताया जिसकी भरपाई करना असंभव है। उन्होंने डॉ. यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे महान शिक्षाविद, मिलनसार, समाजसेवी व दूरदर्शी सोच वाले थे। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान को पूरा दक्षिण हरियाणा पीढ़ियों तक याद रखेगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व वित्त मंत्री हरियाणा सरकार कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बेवल, बीजेपी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेजेपी अभिमन्यु सिंह, रवि चेयरमैन कोसली, राजकुमार यादव चेयरमैन जाटूसाना, बाबूलाल पटिकरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें