केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने फोन के माध्यम से पूरे देश में दसवीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्रा अंजलि यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंजलि ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। स्कूल के प्राचार्य जयवीर ने बताया की अंजलि बहुत ही होशियार व प्रतिभाशाली बच्ची है।
वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के हरियाणा छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुरैया ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव ने भी छात्रा अंजलि यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राहुल गुरैया ने कहा कि छात्रा अंजलि को आगे बढ़ाने के लिए वो हर संभव सहयोग व मदद करेंगे।