फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन के सदस्य मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए जाते हु
विज्ञापन
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी का प्रतिनिधिमंडल राज्य महासचिव पुष्पा दलाल के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला। यूनियन प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा आईसीडीएस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, 6 वर्ष के नौनिहाल की देखभाल व शिक्षा, संतुलित आहार व पोषाहार नीति को लागू कर कुपोषण से बचाने व सभ्यता को आगे बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी तक नहीं माना जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में कृष्णा कुमारी महेंद्रगढ़, सावित्री अटेली, बलजीत, कृष्णा कनीना, मास्टर सूबे सिंह एआईयूटीयूसी जिला प्रधान महेंद्रगढ़, कमलेश उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें