फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरपंच को केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
फौटो 9 विक्रम पहलवान को सम्मानित करते शिवराज सिंह चौहान।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
निजामपुर। खंड के ग्राम छिलरो के युवा सरपंच विक्रम पहलवान को उत्कृष्ट नेतृत्व, जनसेवा और विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित हरियाणा लीडरशिप अवार्ड 2026 समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सरपंच विक्रम पहलवान ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि ग्रामवासियों के विश्वास, सहयोग और स्नेह का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन ने उन्हें हमेशा बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता रही है और भविष्य में भी वह इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। सरपंच को मिले इस सम्मान से ग्राम छिलरो सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें