फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा से सटे राजस्थान के गांवों में छिपाई जा रहीं अनफिट स्कूल बसें

Wed, 17 Apr 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एक तरफ निजी स्कूल संचालकों की तरफ से प्रशासन का पूरा सहयोग करने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कई स्कूल संचालकों ने चालान व इंपाउंड के डर से सीमावर्ती राजस्थान के गांवों में बसें खड़ी कर दी हैं। ऐसे में इन बसों तक प्रशासन का पहुंचना मुश्किल है। इसके अलावा कई स्कूल संचालकों ने मंंगलवार को भी स्कूल बंद रखे, जिससे अब बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। जहां पहले सरकारी छुट्टी के दिन भी निजी स्कूल संचालक अवकाश नहीं करते थे, वहीं अब बिना कारणवश स्कूलों की छुट्टी की जा रही है। अब कुछ स्कूल संचालकों ने चालान से बचने के लिए हरियाणा सीमा से सटे राजस्थान के गांवों में बसें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले में कनीना क्षेत्र में हुए बस हादसे के बाद प्रशासन बेशक अलर्ट हो गया, लेकिन स्कूल संचालक अपनी खामियों को छुपाने के लिए प्रशासन और सरकार की आंखों में धूल झोंकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती गांव में महेंद्रगढ़ की एक निजी स्कूल की बस बीते चार-पांच दिन से खड़ी है।
विज्ञापन



जिला उपायुक्त के आदेश पर स्कूलों की जांच की जा रही है। अगर कोई जांच के डर से स्कूल की छुट्टी कर रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें