फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं ने बदले गए भर्ती नियम को लेकर राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईटी में शामिल युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा बदले गए भर्ती नियम को लेकर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव को उनके कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बेरोजगार युवाओं ने राज्यमंत्री से मांग कि सरकार द्वारा गत माह ग्रुप सी व डी में रोजगार के लिए सीईटी परीक्षा आयोजित कराई थी। जिसमें सरकार ने सीईटी की परीक्षा के आयोजन से पहले एक शर्त रखी थी कि यह टेस्ट रिजर्वजन के लिए 40 प्रतिशत व जनरल के 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बेरोजगार युवाओं ग्रुप सी व डी में प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई भर्तियों में बैठने का अवसर प्रदान करेगा लेकिन सरकार ने अब अचानक अपने फैसले का पलटते हुए यह शर्त लगा दी कि भविष्य में ग्रुप सी व डी में निकलने वाली भर्ती में सीईटी में मेरिट वाले पोस्ट के चार गुणा बेरोजगार युवाओं को ही निकाली गई भर्ती में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। युवाओं ने कहा कि सरकार का निर्णय तुगलकी फरमान है। सरकार के नए नियम के कारण सीईटी में पास करने वाले बच्चों को ज्यादा लाभ नहीं मिल पाएगा इसलिए सरकार को पुराने नियम के हिसाब से सीईटी पास करने वाले परीक्षार्थियों को ग्रुप सी व डी भर्ती में प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देना चाहिए। राज्यमंत्री ने युवाओं की बात सुनने के बाद उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हितों के लिए हमेशा तत्पर रही है। भाजपा सरकार में प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के सरकारी नौकरी मिली है। प्रदेश में आगे होने वाली सभी भर्तियां पारदर्शिता के साथ कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें