फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझ ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति : सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नलापुर में शुक्रवार को धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुनि विभोर सागर, सानंद सागर और महंत सागर महाराज ने प्रवचन दिए। महंत सागर महाराज ने युवाओं को धर्म के संस्कारों से जोड़कर समाज व राष्ट्र को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन जैन मंदिर भेजने और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का आह्वान किया। मुनि सानंद सागर महाराज ने आत्मचिंतन का संदेश देते हुए कहा कि समझ ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। इस अवसर पर अजीत जैन प्रधान जैन समाज, संदीप जैन प्रधान चातुर्मास कमेटी, भगवान दास जैन पूर्व प्रधान, कमलेश जैन, काकू जैन, कपिल जैन, मुकेश वालिया गो भगत, गजेंद्र नंबरदार, गणेश सराफ, अमर सराफ, जगत सिंह यादव सहित श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें