फोटो संख्या70- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में नुक्कड़ नाटक का मंचन करते कलाकार --स्रो
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को नमो सेवा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य संतोष यादव और प्राचार्य महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाटक में स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। कलाकारों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के जरिये स्वच्छ भारत अभियान और नशे के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं को जागरूक किया। समापन ‘सेवा ही धर्म है’ के उद्घोष से हुआ। संतोष यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना विकसित करते हैं। संवाद