फोटो संख्या:73- गांव झिंगावन में मरीजों की टीबी की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- विभाग
कनीना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग नारनौल की ओर से सोमवार को गांव झिंगावन में निक्षय शिविर लगाया गया। पीएचसी मुंडिया खेड़ा प्रभारी डॉ. संदीप के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 83 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई। 13 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए, जबकि टीबी के लक्षण पाए जाने पर पांच संदिग्ध मरीजों के बलगम नमूने लिए गए। एसटीएस पवन कुमार व टीबीएचवी युद्धवीर ने निक्षय पोषण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि उपचार के दौरान मरीजों को पोषण के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन कम होना या बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं। संवाद