नारनौल। नांगल चौधरी टोल प्लाजा के पास हुई सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने नांगल चौधरी थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ढाणी कोजिंदा निवासी किशनलाल ने बताया कि गत 9 दिसंबर को वह अपनी भतीजी टीनू के साथ कोटपुतली से अपने निवास स्थान ढाणी को जिंदा आ रहा था। जब वे नांगल चौधरी टोल प्लाजा को पार करके निकले तो पीछे से एक गाड़ी चालक लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी भतीजी बेहोश हो गई उसके मुंह और सिर पर गहरी चोटें आई। उसे भी सिर, पैर और पसलियों में चोटें आई। वहीं उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस सूचना दी। उसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उन्होंने इलाज करवाया।