फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उच्चत ने पुरुखोत्तमपुर व कनीना ने कोटिया की टीम को हराया

Thu, 15 Aug 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- गांव भड़फ में आयो​जित क्रिकेट प्रतियोगिता का  शुभारंभ करते समाजसेवी नरेश यादव
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव भड़फ में बुधवार से पांच दिवसीय बाबा भीष्मदास क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवी नरेश यादव ने किया। कमेटी के प्रधान नरेश ने बताया कि पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला कनीना और कोटिया के बीच खेला गया, जिसमें कोटिया की टीम ने पहले खेलते हुए 62 रन बनाए इसका पीछे करते हुए कनीना की टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। उसके बाद दूसरा मुकाबला गांव उच्चत और पुरुखोत्तमपुर के बीच खेला गया, जिसमें पुरुखोत्तमपुर ने आठ ओवर में 47 रन बनाए। उच्चत की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। वीरवार सुबह नौ बजे से मुकाबले शुरू कराए जाएंगे।
कमेटी प्रधान नरेश ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता को 21 हजार व उप विजेता को 15 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य अतिथि नरेश यादव ने कहा कि हरियाणा में खेलों को बढ़ावा दिया जाता है। विदेश में जाकर हरियाणा के खिलाड़ी पदक ला रहे हैं। इस दौरान अश्वनी यादव, विक्की यादव, कृष्ण यादव, मोनी यादव, प्रवीन कुमार, विक्रम, सुरेंद्र, रोहित शर्मा, अजय, जितेंद्र, रवि, संदीप, हैरी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें