फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुर्घटनाग्रस्त कार से टायर, बैटरी व सामान चोरी

विज्ञापन
फोटो संख्या:78- सेहलंग के नजदीक क्षतिग्रस्त गाड़ी से अज्ञात चोरों ने चोरी किए गए टायर---स्रोत-  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव सेहलंग के पास खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार से अज्ञात चोर टायर, बैटरी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मोगा निवासी विजय कुमार ने बताया कि 21 मार्च को उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वे इलाज के लिए अस्पताल चले गए और कार वहीं खड़ी रह गई। रात के समय अज्ञात चोरों ने कार से तीन टायर, बैटरी और स्टीरियो सिस्टम चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें