फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर गांव बिहाली के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं को खेड़ी तलवाना निवासी 31 वर्षीय नवीन व राजपुरा निवासी 27 वर्षीय प्रशांत अपनी-अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे की बिहाली बस स्टैंड समीप दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अटेली सामान्य अस्पताल में भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस घटनास्थल का अवलोकन कर आगामी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें