नारनौल। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ दो युवकों को काबू किया है। जिनके पास से पुलिस से नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गश्त पड़ताल के दौरान मुखबिर खास से सूचना लगी की मुकेश कुमार निवासी दशमेश व मुकेश कुमार उर्फ सोढी मोहल्ला मिश्रवाड़ा नशीला पदार्थ लेकर मोटरसाइकिल से कोर्ट नारनौल की तरफ से हुडा सेक्टर नारनौल की तरफ जाएगे। अगर नाका बंदी की जाए तो उन्हें नशीले पदार्थ के साथ काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर कोर्ट मोड नारनौल पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक मोटर साइकिल नारनौल की तरफ से आती हुई दिखाई दी। जिस पर दो युवक बैठे हुए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल रुकवाकर उन्हें काबू किया। मुकेश उर्फ रिषू की तलाशी ली तो उसकी शर्ट की दाहिनी जेब से एक छोटी पॉलीथिन बरामद हुई। जिसको खोलकर देखा तो सिल्वर पेपर के अंदर नशीला पदार्थ चिट्टा मिला। जिसका वजन एक ग्राम 38 मिली ग्राम मिला। वहीं मोटरसाइकिल के पीछे बैठे मुकेश उर्फ सोढी की तलाशी तो उसके पास भी एक छोटा पैकेट बरामद हुआ। जिसे खोलकर चैक किया तो सिल्वर पेपर में नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 1 ग्राम 15 मिलीग्राम मिला। पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दोनों युवकों को काबू कर लिया। जिनके खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया।