मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने दो युवकों को गांजे की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव अटाली के पास दो युवक बाइक पर सवार होकर गांजा ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक आबकारी व कराधान अधिकारी सतबीर सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान उनके पास 325 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने सिलारपुर निवासी बेगराज शर्मा व योगेश कुमार बताया। पुलिस ने दोनों युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।