फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेले में दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी, केस दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बाबा मोलड़नाथ के मेले में दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़ितों की शिकायत पर कनीना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मधु ने बताया कि वह 10 मार्च को कनीना के बाबा मोलड़नाथ मेले में दर्शन के लिए आई थी। भीड़ अधिक होने से अज्ञात चोर उनके गले की सोने की चेन चोरी कर ले गए। कनीना के वार्ड नंबर पांच निवासी सुशीला की भी इसी दौरान सोने की चेन चोरी हो गई थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें