फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैग से एक लाख रुपये चोरी के प्रयास में दो महिलाएं हिरासत में लीं

Thu, 26 Oct 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपज बिक्री की खाते में आई राशि को निकलवाकर घर जा रही एक महिला किसान के बैग से तीन अज्ञात महिलाओं ने एक लाख रुपये चोरी का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक की नजर पड़ने पर उसने अन्य लोगों को सूचना दी व दो महिलाओं को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव मांडोला निवासी ओमवती बुधवार दोपहर करीब एक बजे सिनेमा रोड स्थित एक बैंक की शाखा से एक लाख रुपये की राशि निकालकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान जब वह यादव धर्मशाला के नजदीक पहुंची तो कुछ सामान खरीदने लगी। इसी दौरान तीन अज्ञात महिलाओं ने एक लाख रुपये से भरे बैग पर दुपट्टा डालकर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान वहां खड़े युवक नीरज की नजर पड़ गई। नीरज ने शोर मचाना शुरू कर दिया तथा आसपास के लोगों ने तीन में से दो महिलाओं को काबू कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। वहीं महिला ओमवती का कहना था कि यह तीनों महिलाएं बैंक से ही उसका पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें