फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान रविवार देर शाम दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव डिगरोता निवासी विरेंद्र ने बताया कि गत 7 सितंबर को शाम 7 बजे उसके चाचा जयपाल व प्रवासी मजदूर इमरान पैदल-पैदल खेत से गांव की ओर आ रहे थे। डिगरोता की तरफ से एक ऑल्टो कार चालक लापरवाही व तेज गति से चलाता हुआ आया तथा दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए थे तथा जयपाल को गंभीर चोटें आई थी। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लि रेफर कर दिया। इस समय रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल चाचा जयपाल का उपचार चल रहा था जिसने रविवार देर शाम दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें