फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना पुलिस चौकी के नजदीक दो वाहनों में भिड़ंत, पुलिस कर्मचारियों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
कनीना में मारपीट करने वाले व्यक्तियों को थाने में लेकर जाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना पुलिस चौकी के नजदीक बस स्टैंड के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस पर दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में थे, जिन्होंने दूसरी गाड़ी में सवार लोगों की पिटाई शुरू कर दी। एक गाड़ी के चालक मोनू निवासी खरावड़, जिला रोहतक की पिटाई करने के साथ कपड़े फाड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया और इसकी सूचना पुलिस चौकी में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़कर थाने लाई। युवक शराब के नशे में पुलिस चौकी में एमएचसी के साथ मारपीट की। चौकी थाना प्रभारी संतोष कुमार, चौकी प्रभारी पहुंचे और पांचों को पकड़ कर ले गए। थाना प्रभारी ने चालक व एमएचसी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें